ePaper

ललित मोदी ने राहुल गांधी से किया सवाल- क्या कभी मेरा आतिथ्य स्वीकार किया?

Updated at : 04 Jul 2015 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
ललित मोदी ने राहुल गांधी से किया सवाल- क्या कभी मेरा आतिथ्य स्वीकार किया?

ललित गेट मामले में इस बार राहुल गांधी का नाम भी सामने आया है. आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने ट्वीट कर राहुल गांधी और रॉबर्ट वॉड्रा से यह सवाल किया है कि क्या उन्होंने कभी ललित मोदी का आतिथ्य स्वीकार किया है. क्या वे इस संबंध में स्पष्टीकरण देंगे. उन्होंने दुबारा ट्वीट किया […]

विज्ञापन

ललित गेट मामले में इस बार राहुल गांधी का नाम भी सामने आया है. आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने ट्वीट कर राहुल गांधी और रॉबर्ट वॉड्रा से यह सवाल किया है कि क्या उन्होंने कभी ललित मोदी का आतिथ्य स्वीकार किया है. क्या वे इस संबंध में स्पष्टीकरण देंगे. उन्होंने दुबारा ट्वीट किया है कि अगर वे स्पष्टीकरण देंगे, तो यह ब्रेकिंग न्यूज होगा.

गौरतलब है कि जब से ललित मोदी पर आरोप लगना शुरू हुआ है, वे रोज किसी न किसी राजनेता पर निशाना साध रहे हैं. उनके निशाने पर अरुण जेटली, राजीव शुक्ला, वरुण गांधी और प्रियंका गांधी जैसे नेता आ चुके हैं.

पूर्व आईपीएल प्रमुख का यह मामला तब प्रकाश में आया, जब विदेशमंत्री सुषमा स्वराज पर यह आरोप लगा कि उन्होंने विदेश जाने में ललित मोदी की मदद की है. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी ललित मोदी की मदद पर विवादों में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola