फ्लाइट विवाद : कांग्रेस ने कहा चुप्पी तोड़ें प्रधानमंत्री, ''आप'' पार्टी ने कहा माफी मांगे रिजिजू

नयी दिल्ली : एयर इंडिया के विमान को रुकवाने के मामले में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू विवाद में फंस गए हैं. इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए. उन्होंने गुरूवार को ट्वीट किया […]
नयी दिल्ली : एयर इंडिया के विमान को रुकवाने के मामले में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू विवाद में फंस गए हैं. इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए.
VIP Maharajas of BJP delaying flights, deboarding passengers. Arrogance ? Yes. Would PM break his silence ?
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) July 2, 2015
उन्होंने गुरूवार को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि भाजपा के वीआइपी महाराजा ने एयर इंडिया का विमान देर करवाया इतना ही नहीं यात्रियों को विमान से उतारा. अब तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने घमंडी मंत्रियों के बारे में कुछ बोलना चाहिए.
उन्होंने कहा क्या अब भी प्रधानमंत्री को खामोश रहना चाहिए. वहीं, कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने वीआइपी मंत्रियों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और उन्हें अपना पक्ष रखना चाहिए.
आम आदमी पार्टी नेता दिलीप पांडे ने कहा कि किरण रिजिजू एक केंद्रीय मंत्री हैं इस वजह से विमान के उड़ान में देरी कि जाए, इतना ही नहीं लोगों को विमान से उतार कर उनको बैठाया जाए. यह ठीक नहीं हैं. इसके लिये उन्हें माफी मांगनी चाहिए.
आपको बता दें कि लेह से दिल्ली आ रही विमान को देर कराने का आरोप किरण रिजिजू पर लगा है हालांकि उन्होंने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा है कि विमान में तकनीकी कारणों से देर हुई.
यह घटना 24 जून की है. उडान भरने के लिए विमान के दरवाजे बंद हो चुके थे लेकिन इसने तय समय पर उडान नहीं भरी क्योंकि रिजिजू और उनके पीए को सवार होना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




