ePaper

फर्जी डिग्री मामला : उद्धव ने साधा भाजपा पर निशाना

Updated at : 26 Jun 2015 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी डिग्री मामला : उद्धव ने साधा भाजपा पर निशाना

मुंबई : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरूवार को फर्जी डिग्री मामले में भाजपा पर कटाक्ष किया. शिवसेना प्रमुख ने कहा कि फर्जी डिग्रियां दिखाना चलन बन गया है हालांकि उन्होंने इस मसले पर बोलते हुए किसी का नाम नहीं लिया. यह बयान उन्होंने दादर उपनगर में एक किताब के विमोचन समारोह के दौरान कही. […]

विज्ञापन

मुंबई : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरूवार को फर्जी डिग्री मामले में भाजपा पर कटाक्ष किया. शिवसेना प्रमुख ने कहा कि फर्जी डिग्रियां दिखाना चलन बन गया है हालांकि उन्होंने इस मसले पर बोलते हुए किसी का नाम नहीं लिया. यह बयान उन्होंने दादर उपनगर में एक किताब के विमोचन समारोह के दौरान कही. उनका साफ ईशारा महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावडे और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की ओर था.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि राजनीति में फर्जी डिग्री दिखाना एक चलन बन गया है. सीधे सादे तरीके से सही काम करें. झूठी चीजों के पीछे क्यों भागते हैं. बहरहाल, शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ठाकरे की टिप्पणियों का लक्ष्य स्मृति ईरानी भी हैं जिनकी कथित फर्जी डिग्री का मामला अदालत पहुंच गया है.

जिस किताब का विमोचन समारोह था वह किताब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी ने लिखी है. ठाकरे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप ‘‘गंभीर’’ हैं. लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं की. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पंकजा मुंडे के खिलाफ आरोप गंभीर हैं लेकिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को इस पर निर्णय करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola