ePaper

प्रीमियम चॉकलेट मार्केट में एंट्री की तैयारी में रिलायंस, फिनलैंड की इस बड़ी कंपनी के साथ करार

Updated at : 06 Mar 2026 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
Reliance Fazer Partnership

Reliance Fazer Partnership

Reliance Fazer Partnership: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने फिनलैंड की मशहूर 'फेजर' के साथ साझेदारी की है. इस समझौते से भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रीमियम चॉकलेट बनेगी. रिलायंस के इस कदम से अब भारतीय ग्राहकों को देश में ही विश्वस्तरीय विदेशी चॉकलेट का शानदार स्वाद मिल सकेगा.

विज्ञापन

Reliance Fazer Partnership: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने भारतीय बाजार के चॉकलेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है. रिलायंस ने फिनलैंड की मशहूर चॉकलेट और कन्फेक्शनरी कंपनी फेजर (Fazer) के साथ एक समझौता (MoU) की है. इस डील का मुख्य मकसद भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रीमियम चॉकलेट तैयार करना और उसे ग्राहकों तक पहुंचाना है.

मेक इन इंडिया के साथ अंतरराष्ट्रीय स्वाद

इस साझेदारी की सबसे खास बात यह है कि चॉकलेट का उत्पादन भारत में ही किया जाएगा. रिलायंस, फेजर की रेसिपी और उनकी अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी मानकों का उपयोग करके भारत में चॉकलेट बनाएगी. यानी, ग्राहकों को चॉकलेट तो विदेशी स्वाद और गुणवत्ता वाली मिलेगी, लेकिन वह मेड इन इंडिया होगी. साथ ही, इन चॉकलेट्स की मार्केटिंग और देशभर में इन्हें हर कोने तक पहुँचाने की जिम्मेदारी रिलायंस की होगी.

अब भारतीय ग्राहकों को मिलेगा यूरोप का प्रीमियम स्वाद

फेजर उत्तरी यूरोप की एक बहुत बड़ी कंपनी है, जो सालों से अपनी हाई-क्वालिटी चॉकलेट, बेकरी और प्लांट-बेस्ड प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है. यूरोप के बाजारों में इनका काफी दबदबा है. अब रिलायंस के जरिए फेजर भारत के विशाल कंज्यूमर मार्केट में अपने बेहतरीन प्रोडक्ट्स उतारना चाहती है, ताकि भारतीय ग्राहक भी उनके स्वाद का लुत्फ उठा सकें.

रिलायंस की FMCG रणनीति के लिए क्यों अहम है?

रिलायंस लंबे समय से अपने FMCG (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) कारोबार को मजबूती देने में जुटी है. विशेषज्ञों का मानना है कि फेजर के साथ यह डील रिलायंस को भारत के प्रीमियम चॉकलेट मार्केट में एक मजबूत खिलाड़ी बनाने में मदद करेगी. रिलायंस के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार ने इस करार को कंपनी की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक चाल बताया है, जिससे भारतीय ग्राहकों को विश्वस्तरीय चॉकलेट के विकल्प मिल सकेंगे.

ग्लोबल एक्सपैंशन की दिशा में फेजर का बड़ा कदम

फेजर फिलहाल यूरोप के अलावा पोलैंड और चीन जैसे कई देशों में अपने कारोबार को बढ़ा रही है. कंपनी दुनिया के 40 से अधिक देशों में अपने उत्पाद निर्यात करती है. भारत के साथ यह समझौता कंपनी की वैश्विक विस्तार योजना का एक बड़ा और अहम हिस्सा माना जा रहा है.

Also Read: घर बैठे कमाई का सपना होगा चकनाचूर, अगर नहीं पता ऑनलाइन सेलिंग के ये GST नियम

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola