कौन है वो लड़की, भारत के जीतते ही हो गई वायरल; क्या है संजू सैमसन से कनेक्शन

वायरल लड़की के साथ संजू सैमसन
IND vs ENG: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया. इस मैच से पहले राष्ट्रगान के दौरान संजू सैमसन के आगे खड़ी एक बच्ची का हाथ जोड़कर प्रार्थना करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को देखकर फैंस इसे भारत की जीत का कारण बता रहे हैं.
Highlights
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया. इस मैच में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. लेकिन मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान के समय का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में संजू सैमसन के आगे खड़ी एक छोटी लड़की हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हुई नजर आ रही है. लोग इस बच्ची की सादगी की काफी तारीफ कर रहे हैं और इसे भारत की जीत से जोड़कर देख रहे हैं.
राष्ट्रगान के दौरान दिखी एक अलग तस्वीर
भारत और इंग्लैंड के मैच से पहले जब दोनों टीमें मैदान पर राष्ट्रगान के लिए खड़ी थीं, तब सभी खिलाड़ी और बच्चे सीधे खड़े होकर राष्ट्रगान गा रहे थे. इसी बीच एक छोटी बच्ची जो संजू सैमसन के ठीक आगे खड़ी थी, वह बाकियों से बिल्कुल अलग दिखी. यह नन्ही फैन अपने दोनों हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना कर रही थी. इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. लोगों का ध्यान इस छोटी बच्ची ने अपनी ओर पूरी तरह खींच लिया.
सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे रिएक्शन
इस वायरल वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोगों ने इस वीडियो की जमकर तारीफ की है. कुछ यूजर्स ने इस बच्ची की सच्ची प्रार्थना को भारत की जीत का सूत्र बताया है. वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह बिल्कुल सही बात है, बच्चे भगवान का रूप होते हैं. इसके अलावा एक अन्य यूजर का कहना था कि इस प्यारी बिटिया ने आज सबका दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने इस वीडियो को लेकर एक बहुत ही मजेदार और खास बात लिखी है.
क्या है बच्ची और संजू का कनेक्शन?
राष्ट्रगान के समय यह छोटी बच्ची संजू सैमसन के सामने खड़ी थी. जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में संजू के बल्ले से 89 रन की पारी आई. इसको भी लोग इस वीडियो से जोड़ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि बच्ची ने भगवान से प्रार्थना की और उसके ठीक पीछे खड़े संजू सैमसन ने बैटिंग करने का अपना काम पूरा कर दिया. एक और यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि एक सच्ची प्रार्थना में बहुत ताकत होती है. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का मनना है कि वह बच्ची संजू के आगे खड़ी थी इसीलिए सैमसन के बल्ले से रन बने.
संजू सैमसन ने बनाए 89 रन
इस मुकाबले में संजू सैमसम ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 89 रन बनाए. उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 7 लंबे छक्के लगाए. संजू ने 211.90 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से रन बनाए. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में इंग्लैंड लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 246 रन ही बना सकी. इंग्लैंड की ओर से जैकब बैथल ने एक शानदार शतक लगाया. लेकिन अंत में भारत ने 7 रन से इस मैच को जीतकर अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें-
संजू असली मैच विनर, जीत के बाद रवि शास्त्री ने सैमसन की तारीफ की
फेक बाबा… भारत की जीत के बाद सिद्धू का मोहम्मद आमिर पर फूटा गुस्सा
मैच में हार्दिक पर क्यों गुस्सा हुए अगस्त्य? वजह जान हैरान रह जाएंगे आप, Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




