दिग्विजय ने दी नरेंद्र मोदी को सलाह कहा, आपातकाल से सीख लें
Updated at : 26 Jun 2015 2:08 AM (IST)
विज्ञापन

जम्मू : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लागू करने के बाद 1977 में कांग्रेस को मिली करारी हार को याद करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित हर नेता और राजनीतिक दल को इससे सबक सीखना चाहिए. सिंह ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘देखिए उसके […]
विज्ञापन
जम्मू : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लागू करने के बाद 1977 में कांग्रेस को मिली करारी हार को याद करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित हर नेता और राजनीतिक दल को इससे सबक सीखना चाहिए.
सिंह ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘देखिए उसके (आपातकाल) लिए इंदिरा गांधी ने खुद माफी मांगी थी. हम वर्ष 1977 चुनावों में उसी वजह से हारे. यह सबक मोदी सहित सभी को लेना चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि पार्टी को इसके लिए सजा भुगतनी पडी. हम चाहते हैं कि इस घटना से सभी सबक सीखें और किसी को भी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खराब करने का प्रयास नहीं करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




