Illegal Immigrants: 487 अवैध अप्रवासी भी होंगे अमेरिका से डिपोर्ट, क्या फिर पहनाई जाएगी बेड़ियां! विदेश मंत्रालय ने कही यह बात
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Feb 2025 9:36 PM
Illegal Immigrants
Illegal Immigrants: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारियों ने 487 भारतीय नागरिकों को चिह्नित किया है जिन्हें अमेरिका से भारत भेजा जाएगा. अमेरिका ने 298 लोगों का डिटेल भारत के साथ शेयर किया है. विदेश सचिव ने कहा कि अमेरिका की ओर से साझा की गई जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है.
Illegal Immigrants: केंद्र सरकार ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों 487 अवैध भारतीय प्रवासियों की पहचान की है. केंद्र सरकार ने यह भी बताया कि उन्हें अमेरिकी सरकार जल्द ही भारत डिपोर्ट करेगा. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या एक बार फिर अमेरिकी सरकार अवैध अप्रवासी भारतीय नागरिकों को बेड़ियां पहनाकर वापस भेजेगी. क्योंकि अप्रवासियों की पहली खेप में आए लोगों के हाथों में हथकड़ी थी और पैरों में बेड़ियां. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को कहा कि हथकड़ी लगाकर अवैध प्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर अमेरिका के सामने उन्होंने चिंता जाहिर की है. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के व्यवहार से बचा जा सकता था.
298 लोगों का साझा किया गया है विवरण
विदेश सचिव ने कहा कि अमेरिका से भेजे जाने के लिए 487 भारतीय नागरिकों को चिह्नित किया गया है. 298 लोगों का विवरण भारत के साथ साझा किया गया है. विदेश सचिव ने कहा कि अमेरिका की ओर से साझा की गई जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है. विदेश सचिव ने कहा कि हथकड़ी लगाकर अवैध प्रवासियों को वापस भेजने की अमेरिकी नीति 2012 से ही लागू है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारत की ओर से अमेरिकी प्रशासन को साफ कर दिया गया है कि वो निर्वासित भारतीयों के साथ ऐसा कोई भी कदम न उठाए.
दुर्व्यवहार हम नहीं करेंगे बर्दाश्त
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर का गुरुवार को सदन में दिए बयान का हवाला देते कहा कि विदेश मंत्री ने मानक संचालन प्रक्रिया की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री ने सदन में बताया था कि अमेरिका में इस तरह का कानून साल 2012 से ही लागू है उन्होंने कहा कि भारत अमेरिकी अधिकारियों से यह साफ-साफ कह चुका है कि भेजे जाने वाले प्रवासियों के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए.
अगर ऐसा होता है तो हम मुद्दे को उठाते रहेंगे.
अमेरिका भेजने वाले एजेंटों के नेटवर्क हो रही जांच
इधर, फर्जी दाखिले के जरिए भारतीयों को अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने में मदद करने वाले भारत, कनाडा और अमेरिका में एजेंटों और मददगारों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय एक्शन की तैयारी कर रहा है. ईडी इनके नेटवर्क की जांच कर रहा है. ईडी ने बताया कि 8,500 से अधिक पैसे की लेन-देन करने वाले एजेंसी जांच के दायरे में हैं. वह गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच की 2023 की प्राथमिकी पर भी ध्यान दे रही है.
5 फरवरी को अमेरिका से डिपोर्ट किए गए थे 104 अवैध भारतीय प्रवासी
बता दें 5 फरवरी को अमेरिकी सेना के एक विमान सी-17 के जरिए 104 भारतीय अप्रवासियों को वापस भारत भेज दिया गया था. 35 घंटे की सफर के बाद सभी भारतीय अपने देश पहुंचे थे. इन लोगों को हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियों से जकड़ कर भारत लाया गया था.
Illegal Immigrants: उफनती नदी और जंगलों को किया पार, भूखे रहकर खाए लात-घूंसे, US से डिपोर्ट रॉबिन हांडा के पिता ने सुनायी आपबीती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










