पीएम नरेन्द्र मोदी मौन व्रत तोड़कर मन की बात कहें : कांग्रेस
Updated at : 22 Jun 2015 5:03 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : ललित मोदी प्रकरण पर कांग्रेस ने आज फिर केन्द्र सरकार से पांच सवाल पूछे हैं. प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हर दिन एक नया स्कैंडल उजागर हो रहा है लेकिन प्रधानमंत्री चुप है. उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए पांच सवाल पूछे […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : ललित मोदी प्रकरण पर कांग्रेस ने आज फिर केन्द्र सरकार से पांच सवाल पूछे हैं. प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हर दिन एक नया स्कैंडल उजागर हो रहा है लेकिन प्रधानमंत्री चुप है. उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए पांच सवाल पूछे है.
1. क्या सुषमा स्वराज पासपोर्ट एक्ट की दोषी नहीं है?
2. क्या वसुंधरा राजे मनी लाउंड्रिंग केस की दोषी नहीं है?
3. अरुण जेटली क्यों वसुंधरा राजे और ललित मोदी को क्लीन चीट दे रहे है. जब ईडी जांच कर रही है?
4. वसुंधरा के बेटे को क्यों बचाया जा रहा है?
5. पीएम मोदी चुप क्यों है?
आज के प्रेस कांफ्रेस में राज्यसभा के विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद के अलावा जयराम रमेश भी मौजूद थे. जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री को मौन व्रत तौड़कर मन की बात करनी चाहिए. यह सब प्रधानमंत्री के नाक के नीचे हो रहा था.पीएम अपने निद्रासन से उठे और हमारे सवालों का जबाब दें.इसके अलावा कांग्रेस ने भाजपा शासित राज्यों और दूसरे राज्यों में हो रहे पत्रकार पर लगातार हमले का बात भी उठाया.
गौरतलब है कि इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी सरकार से 34 सवाल पूछ चुकी है .कांग्रेस ने यह घोषणा पहले ही कर दी है कि यदि सुषमा और वसुंधरा पर कोई कार्रवाई नहीं की तो सदन के मानसून सत्र को चलने नहीं देगी. पिछले कई दिनों से कांग्रेस ललित मोदी प्रकरण को लेकर आक्रमक हो गयी है. इस विवाद पर सदन में सरकार को घेरने की पूरी तैयारी है. उधर केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी और अरुण जेटली ने वसुंधरा का बचाव करते हुए उनपर लगे आरोपों को खारिज किया. साफ-सुथरी छवि की दावा करने वाली मोदी सरकार ललित मोदी प्रकरण को लेकर बैकफुट पर आ गयी है.
कांग्रेस लगातार प्रेस कांफ्रेस कर प्रधानमंत्री से इस मामले में स्पष्टीकरण की मांग कर रही है. योग दिवस के खत्म होने के ठीक बाद ललित मोदी प्रकरण को लेकरएक बार फिर कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी है. कांग्रेस ने यह भी कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ईडी जांच को भी प्रभावित कर सकते हैं.
प्रेस कांफ्रेस में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले चिंता का विषय है. कांग्रेस पत्रकारों के साथ है. उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के योग दिवस में शामिल नहीं होने को लेकरराम माधव के विवादित ट्विट पर कांग्रेस जयराम रमेश ने कहा कि यह ध्रुवीकरण का प्रयास है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




