खत्म होगा बारिश का दौर, इन राज्यों में पड़ने वाली है भीषण गर्मी, IMD का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Weather Alert

देश के कई राज्यों में पड़ सकती है भीषण गर्मी, फोटो- पीटीआई

Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में हो रही बारिश ने गर्मी से राहत दी है, लेकिन IMD ने चेतावनी दी है कि जल्द ही बारिश थमेगी और कई इलाकों में तेज गर्मी लौट सकती है. अप्रैल-जून में पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में हीटवेव बढ़ सकती है.

विज्ञापन

Weather Alert: देश के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिली है. मौसम विभाग ने कहा है कि जल्द ही बारिश का दौर खत्म हो जाएगा और कई इलाकों में फिर से जोरदार गर्मी पड़ सकती है. आईएमडी के मुताबिक, अप्रैल से जून के बीच पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भीषण गर्मी वाले दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.

सामान्य से अधिक रह सकता है अधिकतम तापमान- IMD

अप्रैल से जून के दौरान देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने का अनुमान है. लेकिन पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत, मध्य भारत के पूर्वी भाग और उससे सटे प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. गर्मी के मौसम में महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ इलाकों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. आईएमडी ने बताया कि अप्रैल में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत, उत्तर-पश्चिमी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है.

अप्रैल महीने में कुछ हिस्सों में मौसम से अधिक बारिश की संभावना

देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, सिवाय दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों के, जहां मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य रहने का अनुमान है. आईएमडी ने यह भी कहा कि अप्रैल में देश में औसतन सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा रहेगी, जबकि पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रहने की आशंका है.

कई इलाकों में बारिश का दौर जारी

पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. अप्रैल की शुरुआत आमतौर पर तेज गर्मी के साथ होती है, लेकिन इस बार कई इलाकों में गर्म हवाओं की जगह बारिश ने दस्तक दी है. पूरे मार्च के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में बादल और बारिश का असर बना रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यही बदला हुआ रुख जारी रह सकता है. उत्तर, पूर्वोत्तर, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है.

Also Read: 31 मार्च से 5 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ बारिश, 15 से ज्यादा राज्यों में बरसेंगे बदरा, IMD का अलर्ट

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola