मोदी नौटंकी से अपनी नाकामियों को छिपा रहे हैं : दिग्विजय

नयी दिल्ली : सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित करने की सरकार की कवायद पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कोई विचार नहीं है और नौटंकी से अपनी नाकामियों को छिपा रहे हैं. सिंह ने ट्विटर ने पर कहा, ‘‘भारत सरकार द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम […]
नयी दिल्ली : सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित करने की सरकार की कवायद पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कोई विचार नहीं है और नौटंकी से अपनी नाकामियों को छिपा रहे हैं. सिंह ने ट्विटर ने पर कहा, ‘‘भारत सरकार द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का तर्क समझ में नहीं आता? मोदी के पास विचार नहीं है और इस तरह की नौटंकी से अपनी नाकामियों को छिपाना चाहते हैं.’’ उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए वह योग की सिफारिश करते हैं पर उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि इसे धार्मिक राजनीतिक मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




