जंग ने एसीबी का नया प्रमुख और सात निरीक्षक नियुक्त किये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2015 12:18 AM
नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने अपना प्राधिकार साबित करने के लिए दिल्ली पुलिस के एक संयुक्त आयुक्त को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) का प्रमुख नियुक्त कर दिया जो कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से नियुक्त एसीबी प्रमुख के उपर होंगे. इस पर आप सरकार की ओर से कडी प्रतिक्रिया जतायी गई. […]
नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने अपना प्राधिकार साबित करने के लिए दिल्ली पुलिस के एक संयुक्त आयुक्त को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) का प्रमुख नियुक्त कर दिया जो कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से नियुक्त एसीबी प्रमुख के उपर होंगे. इस पर आप सरकार की ओर से कडी प्रतिक्रिया जतायी गई.
उप राज्यपाल ने इसके साथ ही दिल्ली पुलिस के सात निरीक्षकों का स्थानांतरण भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में कर दिया. कुछ दिन पहले ही आप सरकार ने बिहार के पांच पुलिस अधिकारियों को एसीबी में शामिल किया था.
जंग ने संयुक्त आयुक्त एम के मीणा को एसीबी प्रमुख नियुक्त कर दिया जिस पर अभी तक एस एस यादव कार्यरत थे. मीणा वर्तमान में दिल्ली क्षेत्र के संयुक्त पुलिस आयुक्त के रुप में कार्यरत हैं. उपराज्यपाल के आदेश में कहा गया है कि उन्हें एसीबी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
जंग और आप सरकार के बीच एसीबी पर प्राधिकार सहित कई मुद्दों पर टकराव है. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संयुक्त आयुक्त का नया पद सृजित करने के लिए जंग को आडे हाथ लिया और सभी नियुक्तियों पर सवाल खडे किये.
उन्होंने सवाल किया, संयुक्त आयुक्त का नया पद सृजित करने और अपना अधिकारी नियुक्त करने के पीछे आपका क्या षड्यंत्र है. उन्होंने ट्वीट किया, क्या यह इस भय से किया गया है कि एसीबी सीएनजी फिटनेस घोटाले की जांच करेगी.
उन्होंने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल ने एसीबी के प्रमुख पद पर जिसकी नियुक्ति की है उस अधिकारी ने गत अप्रैल में जंतर मंतर पर हुई किसान रैली में एक किसान की आत्महत्या को एक हत्या बनाकर उन्हें फंसाने का प्रयास किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










