केजरीवाल के कड़वे बोल पर भाजपा ने किया हमला कहा, उनकी भाषा सी ग्रेड फिल्मों के कैरेक्टर जैसा
Updated at : 07 Jun 2015 10:32 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है. एक निजी चैनल में इंटरव्यू में केजरीवाल ने एलजी नजीब जंग के बारे में कहा था कि अगर अमित शाह के चौकीदार भी एलजी नजीब जंग को बुलाये तो वो रेंगते हुए जाएंगे.उन्होंने यह भी कहा था […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है. एक निजी चैनल में इंटरव्यू में केजरीवाल ने एलजी नजीब जंग के बारे में कहा था कि अगर अमित शाह के चौकीदार भी एलजी नजीब जंग को बुलाये तो वो रेंगते हुए जाएंगे.उन्होंने यह भी कहा था कि नरेंद्र मोदी को देश चलाने का समर्थन मिला है और उन्हें दिल्ली चलाने का समर्थन मिला है. इसलिए वे देश चलायें और मुझे दिल्ली चलाने दें. इसलिए समस्या पैदा न करें.
बीजेपी ने केजरीवाल की इस टिप्पणी पर जबाबी हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल की भाषा सी ग्रेड फिल्मों वाली है. दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि लगता है अरविंद केजरीवाल जिस तरह के भाषा का इस्तेमाल किया है वो सी ग्रेड बॉलीवुड फिल्म के कैरेक्टर की है.
उपराज्यपाल नजीब जंग ने केजरीवील को बेहद मिठास भरा सा जवाब दिया था. नजीब जंग ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को माफ कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें पता नहीं कि वे क्या कह रहे हैं. जंग ने कहा कि ईश्वर उन्हें माफ करें, क्योंकि वह नहीं जानते कि वह क्या बोल रहे हैं.गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल के सामाजिक आंदोलनों में साथी रहे किरण बेदी व योगेंद्र यादव ने भी उपराज्यपाल पर की गयी उनकी टिप्पणी की भर्त्सना की है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




