Gopalganj News: मोबाइल पर बात करने से नाराज पिता ने की बेटी की हत्या, शव के टुकड़े कर ट्रेन में रखा; आरोपी गिरफ्तार
Published by : Vivek Pandey Updated At : 21 May 2026 9:55 AM
Gopalganj News: बेटी के मोबाइल पर किसी अनजान युवक से बातचीत करने से नाराज एक कलयुगी पिता ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. जानिए पूरी खबर
Gopalganj News: (चितरंजन उपाध्याय) बेटी के मोबाइल पर किसी अनजान युवक से बातचीत करने से नाराज एक कलयुगी पिता ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. पिता ने अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर न सिर्फ 16 वर्षीय नाबालिग बेटी की गला रेतकर हत्या की, बल्कि साक्ष्य छुपाने के लिए शव को कई टुकड़ों में काटकर स्टील के बक्से और बैग में पैक कर छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन में रखवा दिया.
7 दिनों तक चली गहन तफ्तीश के बाद रेल पुलिस ने इस रूह कँपा देने वाले ‘ऑनर किलिंग’ मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
9वीं की छात्रा थी मृतका, पिता ने पाबंदियां लगाई थीं
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता बिग्गन अंसारी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है और पेशे से ई-रिक्शा चालक है. उसकी 16 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती थी. कुछ दिनों पहले बिग्गन ने अपनी बेटी को किसी अपरिचित युवक से मोबाइल पर बात करते देख लिया था, जिससे वह काफी नाराज था. उसने बेटी को डांट-फटकार लगाने के साथ ही उसके घर से बाहर आने-जाने पर भी कड़ा प्रतिबंध लगा दिया था.
घर में नहीं दिखने पर कुल्हाड़ी से रेता गला
बीते 17 मई को बिग्गन रोजाना की तुलना में समय से पहले घर पहुंच गया. जब उसने बेटी को घर में नहीं पाया, तो पत्नी से पूछताछ की। पत्नी ने बताया कि वह अपनी सहेली से मिलने गई है. इस बात से आगबबूला हुए बिग्गन ने उसी रात धारदार हथियार से गला रेतकर बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी.
शव के टुकड़े किए, सिर तालाब में फेंका और धड़ ट्रेन में भेजा
हैवानियत की हद पार करते हुए आरोपी पिता ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके कई टुकड़े कर दिए.
- सिर के टुकड़े: आरोपी ने सिर को काटकर पास के ही एक तालाब में फेंक दिया।
- धड़ और हाथ-पैर: दोनों हाथ और पैर अलग कर प्लास्टिक और कपड़ों में लपेटकर एक बड़े साइज के स्टील के बक्से और बैग में पैक कर दिया।
इस खौफनाक साजिश में उसने पडरौना कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली अपनी बहन नूरजहां और बहनोई मजीबुल्लाह को भी शामिल किया। 17 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे तीनों ई-रिक्शा से तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पहुंचे और शव से भरे बैग को छपरा-कचहरी गोमतीनगर एक्सप्रेस में रख दिया. इसके बाद आरोपी की बहन और बहनोई भी उसी ट्रेन में बैठ गए और लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन पर शव को लावारिस छोड़कर वापस लौट आए.
पुलिस का बयान और गोताखोरों की तलाश
मामले की गुत्थी सुलझने के बाद सीओ तमकुहीराज जयंत यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के सिर के टुकड़ों को बरामद करने के लिए स्थानीय तालाब में गोताखोरों की मदद ली जा रही है। रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त जांच में घटना की पूरी सच्चाई सामने आ चुकी है और अन्य सह-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
Also Read: Aurangabad : सदर अस्पताल में आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी ओपीडी सेवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










