इशरत जहां मामले के आरोपी डीएसपी को फिर बहाल किया गया
Updated at : 06 Jun 2015 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

अहमदाबादः गुजरात सरकार ने इशरत जहां और सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले में आरोपी एनके अमीन को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के तौर पर बहाल कर दियाहै. अमीन की नियुक्ति राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने की है. इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया अमीन के निलंबन को खत्म करते […]
विज्ञापन
अहमदाबादः गुजरात सरकार ने इशरत जहां और सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले में आरोपी एनके अमीन को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के तौर पर बहाल कर दियाहै.
अमीन की नियुक्ति राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने की है. इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया अमीन के निलंबन को खत्म करते हुए उसे एससीआरबी में डीएसपी नियुक्त कर दिया गया है. अमीन को उसकी खराब सेहत और समानता के आधार पर जमानत दी है. इससे पहले सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले में अमीन को पहले ही जमानत मिल चुकी है.
जानिएक्या है इशरत जहां मामला
अहमदाबाद में 15 जून 2004 को एक मुठभेड में चार आतंकी मारे गए थे, जिनमें इशरत जहां नाम की एक कॉलेज जाने वाली छात्रा भी थी. उसका दूसरा साथी जावेद शेख था. दो अन्य आतंकी भी उसके साथ थे जिनके बारे में कहा जाता है कि वे पाकिस्तानी नागरिक थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




