शिवसेना ने कहा, मोदी राम मंदिर मुद्दे पर स्पष्ट करें अपने ‘मन की बात’

मुंबई : शिवसेना ने आज अपने मुखपत्र सामना में राम मंदिर का मुद्दा उठाया है. सामना के लेख में कहा गया है कि अयोध्या में राम मंदिर के विवादास्पद मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हस्तक्षेप करना चाहिए और अपने अपने ‘मन की बात’ करनी चाहिए. आपको बता दें कि पिछले दिनों ही भाजपा सांसद […]
मुंबई : शिवसेना ने आज अपने मुखपत्र सामना में राम मंदिर का मुद्दा उठाया है. सामना के लेख में कहा गया है कि अयोध्या में राम मंदिर के विवादास्पद मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हस्तक्षेप करना चाहिए और अपने अपने ‘मन की बात’ करनी चाहिए. आपको बता दें कि पिछले दिनों ही भाजपा सांसद विनय कटिहार ने इस मुद्दे पर बयान दिया था जिससे काफी बवाल मचा था. इस संदर्भ में भाजपा सांसद ने अपनी टिप्पणी में इस मुद्दे को ऐसा बम बताया जो भविष्य में कभी भी फट सकता है.
इसमें कहा गया है कि शाह ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा था कि अपने मूल वैचारिक मुद्दों को आगे बढाने के लिए भाजपा को लोकसभा में 370 सांसद चाहिए. लेकिन ऐसा दिखाई देता है कि शाह के इस बयान को कटियार ने ताल ठोंककर चुनौती दी है. शिवसेना ने कहा, ‘‘चुनाव आते ही मुस्लिम वोट बैंक के लिए जिस तरह उनकी दाढी सहलाई जाती है उसी तरह हिंदुत्ववादी पार्टी राम मंदिर के मामले को बढावा देती है. चुनाव के बाद मात्र उस सवाल का राम नाम सत्य हो जाता है.
राम मंदिर के मामले में एक बार अब प्रधानमंत्री को चाहिए कि ‘मन की बात’ स्पष्ट रुप से रख दें तो उचित होगा.’’ संपादकीय में कहा गया है कि कटियार का बयान एक संताप के तहत आया है, क्योंकि अयोध्या आंदोलन के वह महत्वपूर्ण सिपाही थे. प्रधानमंत्री हर महीने रेडियो पर विभिन्न मुद्दों पर लोगों से बात करने के लिए ‘मन की बात’ कार्यक्रम करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




