सबसे पुरानी मस्जिद के दौरे पर जायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नयी दिल्लीः विदेश यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विपक्ष आलोचनाएं करता रहा है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सबसे पुरानी मस्जिद चेरामन जुमा मस्जिद का दौरा कर सकते हैं. संभव है कि मोदी अपने इस कदम के जरिये अल्पसंख्यकों को खुश करने की कोशिश करेंगे. नरेंद्र मोदी के इस दौरे की चर्चा […]
नयी दिल्लीः विदेश यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विपक्ष आलोचनाएं करता रहा है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सबसे पुरानी मस्जिद चेरामन जुमा मस्जिद का दौरा कर सकते हैं. संभव है कि मोदी अपने इस कदम के जरिये अल्पसंख्यकों को खुश करने की कोशिश करेंगे.
नरेंद्र मोदी के इस दौरे की चर्चा अभी से जोरों पर है. एक अंग्रेजी अखबार में छपि खबर के अनुसार जुलाई- अगस्त में मोदी केरल के दौरे पर जायेंगे और इसी दौरान वह जुमा मस्जिद भी जायेंगे. नरेंद्र मोदी पर्यटन पर जोर देते रहे हैं. गुजरात मॉडल जिसकी लोकसभा चुनाव के दौरान भी चर्चा जोरों पर थी या यू कहें गुजरात मॉडल के दम पर ही नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया था बगैर पर्यटन के गुजरात मॉडल की कल्पना नहीं की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




