एक रैंक, एक पेंशन मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहे हैं प्रधानमंत्री : एंटनी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सरकार ने आज पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी के इस बयान को लेकर उन पर पलटवार किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक रैंक, एक पेंशन’ के मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहे हैं. दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, मैं एंटनी के बयान पर टिप्पणी नहीं करना चाहता. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सरकार ने आज पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी के इस बयान को लेकर उन पर पलटवार किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक रैंक, एक पेंशन’ के मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहे हैं.
दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, मैं एंटनी के बयान पर टिप्पणी नहीं करना चाहता. बेहतर होगा कि कांग्रेस के मित्र जल्द ही स्वीकार कर लें कि वे अब सत्ता में नहीं हैं. उन्होंने ये काम सही से नहीं किये और इसलिए राष्ट्र की जनता ने उन्हें 44 सीटों पर सिमटा दिया. प्रसाद की यह प्रतिक्रिया यहां केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग के दौरान आई.
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एंटनी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा था, या तो उन्हें तथ्यों की जानकारी नहीं है या वह एक रैंक, एक पेंशन पर संप्रग सरकार के फैसले को लागू करने में अपनी सरकार की नाकामी को छिपाने के लिए देश को गुमराह कर रहे हैं.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अखबार को दिये साक्षात्कार में कहा था, हम एक रैंक, एक पेंशन के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन हम ओआरओपी की परिभाषा के संबंध में रक्षाकर्मियों के साथ सलाह मशविरा कर रहे हैं. हमारी सरकार पांच साल के लिए है और हम संबंधित लोगों से सलाह मशविरे के बिना कुछ नहीं कर सकते. सक्रियता से संवाद चल रहा है. इस पर भ्रम की जरुरत नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










