ePaper

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जून से बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर

Updated at : 26 May 2015 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जून से बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर

ढाका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जून से बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश के लिए रवाना होंगे. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने आज दी. प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलेगी. प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार बंग्लादेश जायेंगे. शेख हसीना ने […]

विज्ञापन

ढाका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जून से बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश के लिए रवाना होंगे. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने आज दी. प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलेगी. प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार बंग्लादेश जायेंगे. शेख हसीना ने उन्हें आमंत्रित किया है.

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है , ‘‘ इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों के और मजबूत होने की उम्मीद है.’’ बयान में कहा गया है कि दोनों प्रधानमंत्री व्यापक द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के लिए वार्ता करेंगे जबकि मोदी राष्ट्रपति अब्दुल हामिद से भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे. इस बयान से पूर्व ढाका में भारतीय उच्चायुक्त पंकज सरन ने प्रधानमंत्री की यात्रा से जुडे मुद्दों तथा प्रोटोकाल को अंतिम रुप देने के लिए विदेश मंत्रलय में बांग्लादेश के अधिकारियों से मुलाकात की.

बैठक के बारे में जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि हसीना और हामिद के साथ वार्ता के अलावा मोदी प्रख्यात ढाका यूनिवर्सिटी में एक समारोह में शिरकत करेंगे , राजधानी में बंगबंधु इंटरनेशनल कांफ्रेंस हाल में सार्वजनिक व्याख्यान देंगे और नेशनल मैमोरियल का दौरा करेंगे और वहां 1971 के मुक्ति संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola