जेल में ट्रांजिस्टर पर गाने सुनकर समय बिताता था-आडवाणी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : वर्ष 1975 में लगे आपातकाल के दौरान जेल में बिताए 19 महीनों को याद करते हुए आज भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि तब समय बिताने के लिए ट्रांजिस्टर पर गाने सुनना उन्हें बहुत पसंद था. पूर्व उपप्रधानमंत्री ने कहा, मेरी फिल्मों में रुचि तब पैदा हुई जब मेरी अपनी […]
विज्ञापन
मुंबई : वर्ष 1975 में लगे आपातकाल के दौरान जेल में बिताए 19 महीनों को याद करते हुए आज भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि तब समय बिताने के लिए ट्रांजिस्टर पर गाने सुनना उन्हें बहुत पसंद था.
पूर्व उपप्रधानमंत्री ने कहा, मेरी फिल्मों में रुचि तब पैदा हुई जब मेरी अपनी बेटी ने फिल्म निर्माण शुरु कर दिया. तब मैंने और ज्यादा फिल्में देखनी शुरु की. लेकिन आपातकाल के समय मैं 19 महीने जेल में था.
उस समय किसी ने मुझे ट्रांजिस्टर दिया था और मैं अपना वक्त बिताने के लिए उस पर गाने सुनता था जिसे अमीन सयानी पेश किया करते थे.उन्होंने कहा, जून 1975 में मैं भाजपा नेताओं की एक बैठक के सिलसिले में बेंगलुरु गया था. उसी दौरान आपातकाल की घोषणा हो गई. सुबह पुलिस अधिकारी मेरे पास आए और मुझे सलाखों के पीछे डाल दिया.
वहां मैं आपातकाल के खत्म होने तक रहा जो 19 महीनों बाद श्रीमती इंदिरा गांधी के चुनाव हारने के बाद समाप्त हुआ था. उन्होंने यह बात यहां एक कार्यक्रम में माणिक प्रेमचंद की किताब तलत महमूद: द वेलवेट वॉयसह्ण का विमोचन करते हुए कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










