प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काबुल हमले पर गनी से बात की

नयी दिल्ली/शियान : प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने आज अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से बात की और काबुल में एक गेस्टहाउस पर हुए हमले में लोगों के मारे जाने पर संवेदना जतायी. इस हमले में चार भारतीय और एक अमेरिकी नागरिक मारा गया है. तीन दिवसीय चीन यात्रा पर आज सुबह शियान पहुंचे मोदी ने […]
नयी दिल्ली/शियान : प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने आज अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से बात की और काबुल में एक गेस्टहाउस पर हुए हमले में लोगों के मारे जाने पर संवेदना जतायी. इस हमले में चार भारतीय और एक अमेरिकी नागरिक मारा गया है. तीन दिवसीय चीन यात्रा पर आज सुबह शियान पहुंचे मोदी ने ट्विट किया, ‘‘ राष्ट्रपति अशरफ गनी से बात की और काबुल हमले में लोगों के मारे जाने पर संवेदना जतायी. आतंकवाद से लडाई में हम साथ हैं.’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति अशरफ गनी ने काबुल में हुए हमले में भारतीय नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर दुख जाहिर किया है.’’
बंदूकधारियों के गेस्ट हाउस में घुसने के कुछ ही देर बाद विशेष बलों सहित अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने हमलावरों पर जवाबी कार्रवाई शुरु कर दी और साथ ही गेस्ट हाउस के भीतर फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया. करीब सात घंटे चली और आज तडके समाप्त हुई इस कार्रवाई में तीनों हमलावर मारे गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




