ePaper

वाजपेयी को डी-लिट की मानद उपाधि प्रदान करेगा मध्य प्रदेश का विश्वविद्यालय

Updated at : 05 May 2015 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
वाजपेयी को डी-लिट की मानद उपाधि प्रदान करेगा मध्य प्रदेश का विश्वविद्यालय

भोपाल: मध्य प्रदेश भोज (खुला) विश्वविद्यालय भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राजनीति, शिक्षा, साहित्य और सामाजिक जीवन सहित अन्य क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए डी-लिट की मानद उपाधि प्रदान करेगा. एमपीबीओयू के कुलपति तारिक जफर ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि विश्वविद्यालय ने जुलाई 2014 में वाजपेयी को इस सम्मान से […]

विज्ञापन

भोपाल: मध्य प्रदेश भोज (खुला) विश्वविद्यालय भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राजनीति, शिक्षा, साहित्य और सामाजिक जीवन सहित अन्य क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए डी-लिट की मानद उपाधि प्रदान करेगा.

एमपीबीओयू के कुलपति तारिक जफर ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि विश्वविद्यालय ने जुलाई 2014 में वाजपेयी को इस सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया था लेकिन औपचारिक रुप से कल नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर उन्हें यह उपाधि प्रदान की जाएगी.

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं डी-लिट की मानद उपाधि प्रधानमंत्री को प्रदान करेंगे. इस अवसर पर मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी, लोक सभा सदस्य आलोक संजार और राज्य कैबिनेट के अन्य सदस्य एवं विश्वविद्यालय के कुलपति भी मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola