ePaper

नागपुर में नितिन गडकरी ने किसानों को बतायी मानव मूत्र से सिंचाई की विधि, बोले डेढ गुणा ज्यादा बढते हैं पौधे

Updated at : 05 May 2015 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
नागपुर में नितिन गडकरी ने किसानों को बतायी मानव मूत्र से सिंचाई की विधि, बोले डेढ गुणा ज्यादा बढते हैं पौधे

नागपुर : नरेंद्र मोदी सरकार के कद्दावर मंत्री नितिन गडकरी ने खेतीबाडी के संदर्भ में एक नया सिद्धांत प्रतिपादित किया है. गडकरी ने कहा है कि पौधों के अच्छे विकास के लिए लोगों को यूरीन का प्रयोग करना चाहिए. उनका तर्क है कि इससे पौधे ज्यादा तेजी से बढते हैं.वे नागपुर में भाजपा द्वारा आयोजित […]

विज्ञापन
नागपुर : नरेंद्र मोदी सरकार के कद्दावर मंत्री नितिन गडकरी ने खेतीबाडी के संदर्भ में एक नया सिद्धांत प्रतिपादित किया है. गडकरी ने कहा है कि पौधों के अच्छे विकास के लिए लोगों को यूरीन का प्रयोग करना चाहिए. उनका तर्क है कि इससे पौधे ज्यादा तेजी से बढते हैं.वे नागपुर में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम किसान कैसे सूखें से निबटें को संबोधित कर रहे थे.
गडकरी ने कल यहां एक कार्यक्रम में कहा कि दरअसल, मूत्र में यूरिया और नाइट्रोजन होता है, जिससे पौधों का तेज विकास होता है. उन्होंने कहा कि संभव है, जल्द ही बाजार में यूरिन सस्ते उर्वरक के रूप में उपलब्ध हो जायेगा. खेतीबारी के जानकार अबतक पशु मूत्र को ही खेतीबाडी के लिए लाभकारी बताते थे, लेकिन नितिन गडकरी ने मानव मूत्र को भी कृषि के लिए फायदेमंद बता कर एक नयी बहस व शोध की जरूरत को बल दे दिया है. इस पर सोशल मीडिया में जोरों पर चर्चा जारी है.
नितिन गडक री ने अपने संबोधन में अपना निजी अनुभव ही साझा किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने दिल्ली के अपने बंगले में अपना 50 लीटर मूत्र एक केन में जमा किया और उससे पेड पौधों की सिंचाई की. जिन पौधों को मानव मूत्र से सींचा वे डेढ गुणा ज्यादा बढे. गडकरी ने बताया कि उनका यह नया आवास पहले सोनिया गांधी के नाम से आवंटित था. उन्होंने लोगों को भी यह तरकीब अपनाने की सलाह दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola