रोड रेज : लापरवाही से गाड़ी चलाने पर डांटा तो कार चालक ने युवक को कुचलने की कोशिश की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में कुछ दिनों के भीतर रोड रेज से जुडी दूसरी चौंकाने वाली घटना सामने आयी है. ताजा मामला भी राजधानी दिल्ली का ही है, जहां लापरवाही से कार चलाए जाने का विरोध करने पर चालक ने एक पैदल यात्री को कथित तौर पर कुचलने का प्रयास किया. पुलिस ने बताया […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में कुछ दिनों के भीतर रोड रेज से जुडी दूसरी चौंकाने वाली घटना सामने आयी है. ताजा मामला भी राजधानी दिल्ली का ही है, जहां लापरवाही से कार चलाए जाने का विरोध करने पर चालक ने एक पैदल यात्री को कथित तौर पर कुचलने का प्रयास किया.
पुलिस ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के गुजरांवाला के निवासी आरोपी अंकित को घटना के बाद कल रात गिरफ्तार कर लिया गया जबकि घायल युवक आशु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके सिर और पाव में चोटें आयी हैं.
सराय रोहिल्ला के शास्त्री नगर में जब आशु सड़क पार कर रहा था उसी समय कार चला रहे अंकित ने उसे कथित तौर पर टक्कर मार दी. इस पर आशु ने उसे डांटा दिया जिसके कारण गुस्से में आये कार चालक ने कथित तौर पर अपनी कार पीछे कर उसे दोबारा टक्कर मारने का प्रयास किया.
पुलिस ने बताया कि युवक सड़क पर गिर गया और आरोपी अपने वाहन से बाहर निकल कर आया और कथित तौर पर उसे पीटना शुरू कर दिया.नजदीक से गुजर रहे लोगों ने उसे बचाया और घटना स्थल पर पहुंची पीसीआर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
पिछले कुछ दिनों में रोड रेज से जुडी यह दूसरी घटना है. रविवार रात में मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में कुछ लोगों ने शाहनवाज नाम के व्यक्ति की उसके दो मासूम बच्चों के सामने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. शाहनवाज की मोटरसाइकिल हमलावरों की कार से टकरा गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










