केजरीवाल सरकार ने पूरे किए 49 दिन

नयी दिल्ली : अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने आज दिल्ली में अपनी सरकार के 49 दिन पूरे किए. इस दौरान केजरीवाल सरकार ने बिजली, पानी सब्सिडी, दिल्ली डायलॉग कमीशन का गठन सहित कई अन्य अहम निर्णय किए. इस अवधि में अनधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति के पंजीकरण की प्रक्रिया की शुरुआत […]
नयी दिल्ली : अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने आज दिल्ली में अपनी सरकार के 49 दिन पूरे किए. इस दौरान केजरीवाल सरकार ने बिजली, पानी सब्सिडी, दिल्ली डायलॉग कमीशन का गठन सहित कई अन्य अहम निर्णय किए. इस अवधि में अनधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति के पंजीकरण की प्रक्रिया की शुरुआत हुई और अपनी ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों के परिजन को एक करोड़ रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया.
विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल करने के सात हफ्ते बाद नगर निगमों को धनराशि जारी करने से इनकार और ‘आप’ के 21 विधायकों को सभी मंत्रियों के संसदीय सचिवों के तौर पर नियुक्त करने को लेकर सरकार की भारी आलोचना भी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




