उत्तराखंड में भूकंप के झटके
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देहरादून : आज तड़के उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. प्राप्त जानाकरी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 दर्ज की गयी. भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. लोग भूकंप के बाद घरों से बाहर निकल गये. मौसम विभाग के अनुसार यह […]
विज्ञापन
देहरादून : आज तड़के उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. प्राप्त जानाकरी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 दर्ज की गयी. भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. लोग भूकंप के बाद घरों से बाहर निकल गये.
मौसम विभाग के अनुसार यह भूकंप तडके दो बजकर 54 मिनट पर आया और इसका केंद्र 30.2 डिग्री उत्तर तथा 79.4 डिग्री पूर्व में था. भूकंप के झटके चमोली और गोपेश्वर सहित कई जिलों में महसूस किये गये. ये झटके कुछ सेकेंडों तक महसूस किये गये जिसमें किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










