माउंट एवरेस्ट पर चढने के लिए आईटीबीपी का जवान सम्मानित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2015 6:47 PM

विज्ञापन

गोपेश्वर (उत्तराखंड): भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान देवेंद्र सिंह रावत को माउंट एवरेस्ट पर चढने और फिर स्कीइंग करने के लिए सम्मानित किया गया है.चमोली के गंगोल गांव के रहने वाले रावत ने 2012 में अपने मित्र के साथ माउंट एवरेस्ट पर चढकर और फिर स्कीइंग करके एक रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने आईटीबीपी […]

विज्ञापन

गोपेश्वर (उत्तराखंड): भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान देवेंद्र सिंह रावत को माउंट एवरेस्ट पर चढने और फिर स्कीइंग करने के लिए सम्मानित किया गया है.चमोली के गंगोल गांव के रहने वाले रावत ने 2012 में अपने मित्र के साथ माउंट एवरेस्ट पर चढकर और फिर स्कीइंग करके एक रिकॉर्ड बनाया था.

उन्होंने आईटीबीपी का प्रतिनिधित्व करते हुए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिताएं जीतीं हैं. जवान को कल उनके गांव में सम्मानित किया गया. रावत ने कहा कि उनके लिए इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती है कि उनका परिवार उन्हें सम्मानित करे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola