ePaper

राजनाथ सिंह ने मेदांता अस्पताल में कराई स्वास्थ्य की जांच

Updated at : 07 Mar 2015 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने मेदांता अस्पताल में कराई स्वास्थ्य की जांच

नयी दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह को ‘नियमित’ स्वास्थ्य जांच के लिए आज गुडगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. 63 वर्षीय नेता को सुबहमेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके स्वास्थ्य की जांच की गयी. इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. गृह मंत्री के एक निकट सहयोगी ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह को ‘नियमित’ स्वास्थ्य जांच के लिए आज गुडगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. 63 वर्षीय नेता को सुबहमेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके स्वास्थ्य की जांच की गयी. इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

गृह मंत्री के एक निकट सहयोगी ने कहा,‘‘गृह मंत्री की नियमित स्वास्थ्य जांच की गयी है. उन्हें चार घंटे तक जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. वह पूरी तरह स्वस्थ हैं.’उन्होंने बताया कि सप्ताहांत होने के कारण आज काम का दबाव कम रहता है इसलिए गृह मंत्री ने सोचा कि स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए यह उपयुक्त समय है.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने मई 2014 में राजग सरकार के सत्ता संभालने के बाद गृह मंत्री का कार्यभार संभाला था. गृह मंत्री ने कुछ महीनों पहले भी इसी प्रकार की स्वास्थ्य जांच कराई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola