पाकिस्तान की तारीफ करने वाले को जूते मारो : बालिका सरस्वती

मंगलूर : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता बालिका सरस्वती ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया कि भारत में रहने वाले लोग यदि पाकिस्तान की तारीफ करें तो उन्हें ‘‘जूतों से मारना’’ चाहिए और उसी देश में भेज देना चाहिए. सरस्वती के इस बयान के बाद पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है. […]
मंगलूर : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता बालिका सरस्वती ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया कि भारत में रहने वाले लोग यदि पाकिस्तान की तारीफ करें तो उन्हें ‘‘जूतों से मारना’’ चाहिए और उसी देश में भेज देना चाहिए. सरस्वती के इस बयान के बाद पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है. एक मार्च को ‘‘हिंदू समाजोत्सव’’ में अपने संबोधन के दौरान मध्य प्रदेश की रहने वाली सरस्वती ने कहा, ‘‘भारत में रहने-खाने वाले लोग यदि पाकिस्तान की तारीफ करें तो उन्हें जूतों से मारना चाहिए और पाकिस्तान भेज देना चाहिए.’’
उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को एक मंदिर अयोध्या में बनाना चाहिये और एक इस्लामाबाद में और वहां हिन्दुओं को पूजा अर्चना करने जाना चाहिये. उन्होंने यह भी कहा कि हम अब और चुप नहीं रहेंगे। हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे. इतिहास भले ही यह बताता हो कि भारत ने शांति के जरिये आजादी प्राप्त की है लेकिन मैं कहती हूं कि शांति के बिना आजादी नहीं बरकरार रह सकती। हमें हथियार उठाने की जरुरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




