27 मार्च की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का दावा- समझौते की भीख मांग रहा ईरान, सभी राज्यों के सीएम से आज बात करेंगे पीएम मोदी

Updated at : 27 Mar 2026 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
27 March Top 20 News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो- पीटीआई

27 March Top 20 News: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान समझौते के लिए गिड़गिड़ा रहा है. हालांकि ईरान ने ट्रंप के दावे को खारिज किया है. इस बीच, पीएम मोदी आज यानी शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. उम्मीद की जा रही है कि बैठक में ईंधन की उपलब्धता, आपूर्ति और संभावित ऊर्जा संकट से निपटने की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है. राजनीति और देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. ट्रंप ने फिर किया दावा- ईरान समझौता करने के लिए गिड़गिड़ा रहा

Israel Iran War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों के साथ-साथ जुबानी जंग भी जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दावा किया है कि ईरान समझौता करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है. दूसरी ओर ईरान लगातार ट्रंप के दावे को खारिज कर रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. नेतन्याहू ने कहा- ईरान पर जारी रहेगा जोरदार हमला, चीफ कमांडर तंगसिरी के मारे जाने का दावा

Israel Iran War: इजराइल ने गुरुवार को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना के चीफ कमांडर अलीरजा तंगसिरी को मार गिराने का दावा किया है. तंगसिरी होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की रणनीति की अगुवाई कर रहे थे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. मिडिल ईस्ट संकटः पीएम मोदी करेंगे सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक, इन राज्यों के सीएम नहीं होंगे शामिल

Middle East Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी राज्यों मुख्यमंत्रियों के साथ मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष पर चर्चा करेंगे. पीएम मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ देश में ईंधन की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था और संभावित संकट से निपटने की तैयारियों पर बातचीत कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. देश में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, सरकार ने कहा- दुष्प्रचार से बचें, घबराएं नहीं

LPG Crisis: देश में ईंधन को लेकर जारी अफरा-तफरी के बीच केंद्र सरकार ने आम लोगों से संयम बरतने की अपील की है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल या LPG की कोई कमी नहीं है, घबराएं नहीं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी ने किया धर्मयुद्ध का शंखनाद, ‍BJP को कहा ‘कौरव’, TMC को ‘पांडव’

West Bengal Election 2026 Mahabharat: पांडबेश्वर रैली में ममता बनर्जी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर आरोप लगाये हैं कि दोनों मिलकर पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची में धांधली कर रहे हैं. बंगाल चुनाव 2026 को महाभारत का युद्ध बताते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने भाजपा को ‘कौरव’ करार दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. आसमान में अटकी सांसें! 1 घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा ममता बनर्जी का विमान, कोलकाता में कुदरत का कहर

Mamata Banerjee Plane News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चार्टर्ड विमान भारी बारिश और तूफान के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने में असमर्थ रहा. आसमान में करीब 1 घंटे चक्कर लगाने के बाद हुई सुरक्षित लैंडिंग. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. बंगाल चुनाव 2026 में आलू किसानों की आत्महत्या को बनाया मुद्दा, शमिक भट्टाचार्य का ममता बनर्जी सरकार पर हमला

Samik Bhattacharya Press Conference: पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने सॉल्ट लेक में प्रेस वार्ता कर ममता बनर्जी सरकार को कृषि संकट और मतदाता सूची में गड़बड़ी पर घेरा. चुनाव आयोग से की बड़ी मांग. पढ़ें पूरी रिपोर्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. नीतीश जी मत छोड़ि‍ए बिहार… आपकी जरूरत है… आरा के मंच पर दिखा भावनाओं का सैलाब

Nitish Kumar emotional video : आरा में समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार का भावुक वीडियो वायरल. समर्थकों ने ‘बिहार मत छोड़िए’ का पोस्टर दिखाया, सीएम ने दिल छू लेने वाला इशारा किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. समृद्धि यात्रा के आखिरी दिन नीतीश ने सम्राट-नितिन के कंधे पर रखा हाथ, बोले- बिहार बढ़ता रहेगा, BJP ने क्या कहा?

Nitish Kumar: पटना के बापू सभागार में समृद्धि यात्रा के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 से पहले की सरकार पर हमला बोला. भाषण के अंत में उन्होंने सम्राट चौधरी और नितिन नवीन के कंधे पर हाथ रखकर एकजुटता का संदेश दिया और विकास जारी रहने का भरोसा जताया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. दक्षिण भारत तक फैला था पटना के ठगों का जाल, 21 स्मार्टफोन और दर्जनों ATM कार्ड जब्त, 5 गिरफ्तार

Cyber Fraud: पटना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर ठगी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया है. फ्लैट से चल रहे इस नेटवर्क से कई डिवाइस बरामद हुए हैं. पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मास्टरमाइंड अभी फरार है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. नालंदा में CM के काफिले के सामने दौड़ी बच्ची, देवदूत बनी महिला कांस्टेबल ने खींचकर बचाई जान, देखें वीडियो

Nitish Kumar: नालंदा में सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टल गया, जब एक बच्ची अचानक काफिले की ओर दौड़ पड़ी. महिला कॉन्स्टेबल की सतर्कता से समय रहते उसे बचा लिया गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. गुमला नगर परिषद अध्यक्ष और प्रशासक भिड़े, SC/ST थाने में शिकायत दर्ज, जानें मामला

Gumla Municipal Council: गुमला नगर परिषद में अधिकारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच ठन गयी है. रामनवमी की बैठक में शुरू हुआ विवाद अब थाने और डीसी की चौखट तक पहुंच गया. अध्यक्ष शकुंतला उरांव का आरोप है कि प्रशासक ने अपमान किया. जानें प्रशासक ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर क्या जवाब दिया है और विवादों की जड़ क्या है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. रांची में भाजपा नेता के घर फायरिंग: क्रिकेट विवाद में खूनी खेल, पहले हुई चाकूबाजी फिर पथराव और गोलीबारी

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के सुखदेव नगर में दिनदहाड़े फायरिंग हुई है. 24 मार्च के क्रिकेट विवाद ने गुरुवार को खूनी मोड़ ले लिया. भाजपा नेता अनिल पांडेय के घर पर 10 राउंड फायरिंग की सूचना है. पढ़ें इस सनसनीखेज वारदात की पूरी इनसाइड स्टोरी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. लॉन्च होगी 2026 Guerrilla 450, Royal Enfield ने रिलीज किया नया टीजर

Royal Enfield ने साल 2024 में भारतीय बाजार में Guerrilla 450 लॉन्च की थी और अब कंपनी इस बाइक का पहला अपडेट लाने की तैयारी में है. कंपनी 27 मार्च को Guerrilla 450 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाली है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. अप्रैल के इस तारीख को लॉन्च होगा वीवो का 200MP कैमरा वाला फोन, देखें कन्फर्म फीचर्स

Vivo जल्द ही भारत में V70 FE लॉन्च करने जा रहा है. इस फोन में 200MP कैमरा, बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं. कंपनी ने इस फोन में Origin Island फीचर दिया, जो कुछ-कुछ iPhone के Dynamic Island जैसा ही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए करें अप्लाई, नंबर बढ़ाने का मिलेगा मौका

Bihar Board 12th Compartment 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट के बाद जो छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं उनके लिए कंपार्टमेंट एग्जाम होता है. यह उन स्टूडेंट्स के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो किसी कारण से एक-दो सब्जेक्ट में पास नहीं हो पाए हैं. बिहार बोर्ड की तरफ से कंपार्टमेंट में रजिस्ट्रेशन का मौका मिला है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. UP Police सब इंस्पेक्टर का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

UP Police SI Final Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 921 पदों पर भर्तियां होनी हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा, इस कंपनी ने बढ़ाईं कीमतें

Nayara Price Hike: ईरान जंग के चलते कच्चे तेल की कीमतें $100 पार होने पर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 तक महंगा किया है. हालांकि, सरकारी कंपनियों ने फिलहाल कीमतें नहीं बढ़ाई हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. रणवीर इलाहाबादिया और कुणाल कामरा के बीच छिड़ी जुबानी जंग, जानिए क्या है पूरा मामला?

Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया के 10 साल के सफर पर किए गए पोस्ट के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा भड़क गए हैं. उन्होंने पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए रणवीर को जमकर सुनाया. 2025 के विवादित शो का जिक्र करते हुए कामरा ने रणवीर पर गंभीर आरोप लगाए… यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Friday OTT Releases: मार्च के आखिरी शुक्रवार OTT पर फिल्मों-सीरीज का खजाना, घर बैठे करें बिंज-वॉच

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार 27 मार्च को OTT पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. अगर आप घर बैठे एंटरटेनमेंट ढूंढ रहे हैं, तो जानिए Netflix, JioHotstar और Prime Video पर क्या नया आया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola