रणवीर इलाहाबादिया और कुणाल कामरा के बीच छिड़ी जुबानी जंग, जानिए क्या है पूरा मामला?

Updated:
विज्ञापन
Ranveer Allahbadia kunal kamra slams over latent show controversy 2026

रणवीर इलाहाबादिया और कुणाल कामरा

Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया के 10 साल के सफर पर किए गए पोस्ट के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा भड़क गए हैं. उन्होंने पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए रणवीर को जमकर सुनाया. 2025 के विवादित शो का जिक्र करते हुए कामरा ने रणवीर पर गंभीर आरोप लगाए…

विज्ञापन

Ranveer Allahbadia: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर बड़े क्रिएटर्स के बीच टकराव देखने को मिलते रहते हैं. इस बार मामला दो बड़े नामों कुणाल कामरा और रणवीर इलाहाबादिया के बीच का है. दोनों अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार विवाद कुछ ज्यादा ही गरमा गया है.

दरअसल, पूरा मामला रणवीर अल्लाहबादिया के एक सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ. 25 मार्च 2026 को उन्होंने अपने 10 साल के करियर को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक घटना ने उनके पूरे सफर को हिला दिया था. साथ ही उन्होंने संत कबीर के दोहे का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे आगे बढ़ने में समय लगता है, वैसे ही दोबारा खड़े होने में भी वक्त लगता है.

रणवीर इलाहाबादिया के इसी पोस्ट से शुरू हुआ विवाद

कामरा ने इलाहाबादिया पर लगाए गंभीर आरोप

बस यही बात कॉमेडियन कुणाल कामरा को पसंद नहीं आई और उन्होंने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे दी. कामरा ने रणवीर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी एक गलती की वजह से पूरी कॉमेडी इंडस्ट्री को नुकसान झेलना पड़ा. कई कॉमेडियन्स के शो कैंसिल हुए, वेन्यूज पीछे हट गए और कई कलाकारों को परेशानी झेलनी पड़ी. कामरा यहीं नहीं रुके. उन्होंने रणवीर को “अच्छा बनने का ढोंग” बंद करने की सलाह दी और कहा कि उनकी वजह से क्रिएटिविटी को नुकसान हुआ है. उन्होंने काफी सख्त शब्दों में रणवीर की आलोचना की और उन्हें जिम्मेदारी लेने को कहा.

इंडियाज गॉट लेटेंट से शुरू हुआ था यह मामला

अगर इस विवाद की जड़ देखें तो यह 2025 की उस घटना से जुड़ा है, जब रणवीर अल्लाहबादिया स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में गए थे. वहां उन्होंने एक विवादित और आपत्तिजनक सवाल पूछा था, जिससे भारी बवाल मच गया था. मामला इतना बढ़ा कि पुलिस केस, समन और यहां तक कि संसद में भी चर्चा हुई. बाद में वह एपिसोड हटाना पड़ा, लेकिन क्लिप्स इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं. अब एक साल बाद वही मामला एक बार फिर से चर्चा में है, और इस बार कुणाल कामरा की प्रतिक्रिया ने इसे और ज्यादा गर्म कर दिया है.

यह भी पढ़ें: साउथ इंडस्ट्री में पवन सिंह की एंट्री, फर्स्ट प्रोजेक्ट की पहली झलक आई सामने

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola