ePaper

जासूसी कांड : एनटीपीसी और कैबिनेट सचिवालय के दस्तावेज भी हुए लीक

Updated at : 02 Mar 2015 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
जासूसी कांड : एनटीपीसी और कैबिनेट सचिवालय के दस्तावेज भी हुए लीक

नयी दिल्ली : पेट्रोलियम मंत्रालय से शुरू हुई जासूसी कांड की जांच कीअब कई परतें खुलने लगी हैं. अब एनटीपीसी और कैबिनेट सचिवालय के दस्तावेज भी आरोपी लोकेश के पास से बरामद किये गये हैं. यह दस्तावेज काफी अहम है. कैबिनेट सचिवालय कई अहम मामलों में अपने फैसले सुनाता है. ऐसे में इन दस्तावेजों को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पेट्रोलियम मंत्रालय से शुरू हुई जासूसी कांड की जांच कीअब कई परतें खुलने लगी हैं. अब एनटीपीसी और कैबिनेट सचिवालय के दस्तावेज भी आरोपी लोकेश के पास से बरामद किये गये हैं. यह दस्तावेज काफी अहम है. कैबिनेट सचिवालय कई अहम मामलों में अपने फैसले सुनाता है. ऐसे में इन दस्तावेजों को आरोपियों के पास से मिलना बेहद अहम माना जा रहा है. जासूसी मामले में अबतक 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

इन गिरफ्तारियों में बड़ी- बड़ी कंपनियों में काम करने वाले लोगों के नाम शामिल है. पेट्रोलियम मंत्रालय में जासूसी के बाद कई ऐसे विभाग हैं, जहां जासूसी का शक जाहिर किया जा रहा है. हाल में ही एक न्यूज चैनल ने खुलासा किया कि रक्षा मंत्रालय और वित्त मंत्रालय जैसे अहम विभागों में जासूसी की गयी. एक टीवी चैनल को मिली जानकारी के मुताबिक बीते साल तत्कालीन रक्षा मंत्री ए के एंटनी और उस वक्त के सेनाध्यक्ष जनरल विक्रम सिंह के बीच हुई अहम बैठक और बातचीत की जानकारी एक भेदिए के कारण लीक हो गयी थी.यही नहीं ये खुफिया जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के हाथ भी लग गयीथी. इसके भी करीब दस साल पहले वित्त मंत्रालय में भी जासूसी की खबरें मीडिया में चर्चा का विषय बनी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola