दिल्ली में बजट सत्र के बाद आप करेगी आपसी मतभेद का निपटारा

नयी दिल्लीः आम आदमी पार्टी में मतभेद की खबरें अब नयी नहीं है. पार्टी के अंदर अरविंद केजरीवाल और योगेन्द्र यादव के बीच कई मुद्दों को लेकर तकरार साफ नजर आने लगी है. राष्ट्रीय कार्यकाररिणी की बैठक में पार्टी के संयोजक पद से केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने के बाद सदस्यों ने […]
नयी दिल्लीः आम आदमी पार्टी में मतभेद की खबरें अब नयी नहीं है. पार्टी के अंदर अरविंद केजरीवाल और योगेन्द्र यादव के बीच कई मुद्दों को लेकर तकरार साफ नजर आने लगी है. राष्ट्रीय कार्यकाररिणी की बैठक में पार्टी के संयोजक पद से केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने के बाद सदस्यों ने इसका विरोध किया. पार्टी के अंदर केजरीवाल के दो पदों पर रहने को लेकर भारी मतभेद है.
दूसरी तरफ केजरीवाल भी इस तरह के मतभेदों से दुखी हैं उन्होंने बैठक में पार्टी चलाने केलिए अधिक आजादी की आवश्यकता बतायी. बैठक बृहस्पतिवार को हुई थी और अनौपचारिक बैठक शुक्रवार तक जारी रही. बैठक में क्या हुआ इसकी खबर मीडिया तक सूत्रों से पहुंचती रही लेकिन पार्टी अपने अंदर की खबरों को मीडिया तक पहुंचने नहीं देना चाहती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




