Paneer Patties Recipe: बच्चों की हर शाम की जिद खत्म! घर पर मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और मुंह में घुलने वाली पनीर पैटीज

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 08 Dec 2025 7:53 PM

विज्ञापन

paneer patties recipe AI generated image

Paneer Patties Recipe: पनीर पैटीज एक ऐसी स्नैक रेसिपी है जिसे आप अपने बच्चों को शाम के नाश्ते में बिना किसी कन्फ्यूजन के बनाकर दे सकते हैं. इसकी हर एक बाईट में आपको टेस्टी फिलिंग का एक्सपीरियंस मिलता है और इसकी क्रिस्पिनेस सभी को काफी पसंद आती है.

विज्ञापन

Paneer Patties Recipe: शाम होती है कि नहीं बच्चे घर से बाहर निकलकर फास्ट फूड्स या फिर अनहेल्दी स्नैक्स खाने की जिद करने लग जाते हैं. बच्चों की इस जिद के सामने माता-पिता को झुकना ही पड़ता है क्योंकि उन्हें कोई और ऑप्शन दिखाई ही नहीं देता है. दुकानों पर मिलने वाले ये स्नैक्स चाहे कितने ही टेस्टी क्यों हो लेकिन हर दिन इनका सेवन करना बच्चों की सेहत पर काफी बुरा असर डालता है. अगर आपके बच्चे भी हर शाम बाहर जाकर अनहेल्दी खाने की जिद करते हैं तो आज की यह रेसिपी आपके लिए है. आज हम आपको सॉफ्ट और क्रिस्पी पनीर पैटीज की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. पनीर पैटीज बाहर से काफी ज्यादा क्रिस्पी होती है और उतनी ही सॉफ्ट अंदर से. जब आप इसकी पहली बाईट लेते हैं तो आपको मुंह में पिघलते हुए पनीर का एहसास होता है. इस रेसिपी को बनाने के लिए ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं पड़ती और न ही इसे बनाने में ज्यादा समय लगता है. तो चलिए जानते हैं पनीर पैटीज बनाने की आसान रेसिपी.

पनीर पैटीज बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पनीर – 200 ग्राम अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
  • उबले हुए आलू – 2 मीडियम साइज के
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • हल्दी – एक चौथाई चम्मच
  • चाट मसाला – आधा चम्मच
  • धनिया पत्ती – 2 चम्मच बारीक कटी हुई हुई
  • कॉर्नफ्लोर – 2 चम्मच
  • ब्रेडक्रम्ब्स – 1 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – फ्राई करने के लिए

यह भी पढ़ें: Makhana Raita Recipe: दही और मखाने से बनाएं क्रीमी और क्रंची रायता, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटने को हो जाएंगे मजबूर

पनीर पैटीज बनाने की आसान रेसिपी

  • पनीर पैटीज बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, मैश किए हुए आलू, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चाट मसाला, कटी धनिया पत्ती और नमक डालें. इसके बाद इन्हें अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद और सॉफ्ट डो जैसा तैयार कर लें.
  • अब इस मिश्रण से अपनी पसंद के शेप में पैटीज बनाएं. आप अगर चाहें तो इन्हें गोल, ओवल या चपटे टिक्की जैसे किसी भी शेप में बना सकते हैं.
  • इसके बाद एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर को थोड़ा पानी डालकर स्लरी बना लें और साथ ही एक प्लेट में ब्रेडक्रंब्स फैलाएं. अब हर पैटी को पहले कॉर्नफ्लोर स्लरी में डुबोएं, फिर ब्रेडक्रंब्स में लपेट दें. इससे पैटीज फ्राई होने पर काफी क्रिस्पी बनेंगी.
  • इसके बाद कढ़ाही में तेल गर्म करें और जब तेल मीडियम आंच पर गर्म हो जाए, तब पैटीज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. आप इन्हें शैलो फ्राई, डीप फ्राई या एयर फ्राई, किसी भी तरीके से बना सकते हैं.
  • तैयार पनीर पैटीज को गर्मागर्म टोमैटो केचप, मिंट चटनी या मेयो डिप के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Aloo ke Barule ki Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं पहाड़ी स्टाइल आलू के बरूले, शाम की चाय का सॉफ्ट एंड क्रिस्पी पार्टनर

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola