कांग्रेस ने पेट्रोल की कीमत में वृद्धि पर मोदी सरकार को घेरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2015 10:57 PM
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफे को लेकर आज कडी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने बजट के बाद कीमत में तेज वृद्धि कर आम आदमी की तकलीफें और बढा दी हैं. पार्टी के प्रवक्ता राजदीप सुरजेवाला ने कहा, मोदी सरकार ने केंद्रीय बजट में पहले आम आदमी […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफे को लेकर आज कडी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने बजट के बाद कीमत में तेज वृद्धि कर आम आदमी की तकलीफें और बढा दी हैं. पार्टी के प्रवक्ता राजदीप सुरजेवाला ने कहा, मोदी सरकार ने केंद्रीय बजट में पहले आम आदमी और किसानों की अनदेखी कर और फिर बजट के बाद कीमत में इजाफे के साथ बुरी तरह चौंकाते हुए तकलीफें और बढा दीं…यह अच्छे दिन का अहंकार है.
पेट्रोल की कीमत में आज 3.18 रुपये जबकि डीजल की कीमत में 3.09 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया. तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत में हो रही वृद्धि को देखते हुए इस महीने दूसरी बार कीमतें बढायी गयी हैं. यह वृद्धि आज मध्यरात्रि से प्रभाव में आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










