आज रात अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे अन्ना हजारे
Updated at : 23 Feb 2015 11:49 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : भूमि अध्यादेश पर आंदोलन के मद्देनजर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज रात दिल्ली में मुलाकात करेंगे.हजारे के सहयोगी दत्ता अवारी ने बताया कि बैठक दिल्ली में महाराष्ट्र सदन में होगी. सरकार संसद में तथा बाहर गैर राजग दलों के जबर्दस्त विरोध के बीच भूमि अध्यादेश की जगह […]
विज्ञापन
मुंबई : भूमि अध्यादेश पर आंदोलन के मद्देनजर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज रात दिल्ली में मुलाकात करेंगे.हजारे के सहयोगी दत्ता अवारी ने बताया कि बैठक दिल्ली में महाराष्ट्र सदन में होगी. सरकार संसद में तथा बाहर गैर राजग दलों के जबर्दस्त विरोध के बीच भूमि अध्यादेश की जगह नया विधेयक ला रही है.
भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार भूमि अधिग्रहण के मामले में सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजनाओं के लिए कम से कम 70 प्रतिशत और निजी कंपनियों के लिए कम से कम 80 प्रतिशत भू स्वामियों की सहमति आवश्यक है.
गत दिसंबर में सरकार भूमि कानून में बदलाव करते हुए अध्यादेश लेकर आयी थी. इन बदलावों में पांच क्षेत्रों औद्योगिक कॉरिडोर, पीपीपी परियोजनाओं, ग्रामीण अवसंरचना, किफायती आवास और रक्षा के लिए सहमति के उपबंध को भी हटा दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




