‘आप’ के दो विधायक पर केस

नयी दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी थाने पर पुलिस के साथ हिंसक झड़प को लेकर ‘आप’ के दो विधायकों बुराड़ी से विधायक संजीव झा व मॉडल टाउन से विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी समेत कुछ समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. झड़प में नौ पुलिसकर्मी और संजीव झा सहित ‘आप’ के छह सदस्य […]
नयी दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी थाने पर पुलिस के साथ हिंसक झड़प को लेकर ‘आप’ के दो विधायकों बुराड़ी से विधायक संजीव झा व मॉडल टाउन से विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी समेत कुछ समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. झड़प में नौ पुलिसकर्मी और संजीव झा सहित ‘आप’ के छह सदस्य घायल हुए हैं. झड़प उस वक्त हुई, जब संजीव झा के वाहन को थाने में नहीं जाने दिया गया. झा और उनके समर्थक प्रधान एनक्लेव कॉलोनी से एक बच्चे का कथित तौर पर अपहरण करनेवाले एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे थे. इसके कुछ देर बाद त्रिपाठी भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गये. आप के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया, तो पुलिस ने लाठियां भांजीं. झड़प में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




