रुसी सेना प्रमुख चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे

नयी दिल्ली : रुसी सेना प्रमुख कर्नल जनरल सलुकोव ओलेग लियोनिदोविच आज चार दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे. वह इस दौरान द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को बढाने का प्रयास करेंगे. रुसी थल सेना के कमांडर-इन-चीफ (सी-इन-सी) कर्नल जनरल लियोनिदोविच ने अपने भारतीय समकक्ष जनरल दलबीर सिंह के साथ बातचीत की. उन्होंने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि […]
नयी दिल्ली : रुसी सेना प्रमुख कर्नल जनरल सलुकोव ओलेग लियोनिदोविच आज चार दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे. वह इस दौरान द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को बढाने का प्रयास करेंगे. रुसी थल सेना के कमांडर-इन-चीफ (सी-इन-सी) कर्नल जनरल लियोनिदोविच ने अपने भारतीय समकक्ष जनरल दलबीर सिंह के साथ बातचीत की. उन्होंने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि दी और गार्ड ऑफ ऑनर की समीक्षा की. कर्नल जनरल भारतीय सेना के दक्षिणी पश्चिमी कमान मुख्यालय की कल यात्रा करेंगे और एक दिन बाद आगरा में पैराशूट ट्रेनिंग स्कूल और स्वतंत्र पैराशूट ब्रिगेड की यात्रा करेंगे. एक आधिकारिक वक्तव्य में बताया गया कि यात्रा का लक्ष्य भारत और रुस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढावा देना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




