भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में मेधा पाटकर के साथ धरना देंगे अन्ना हजारे
Updated at : 12 Feb 2015 4:29 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में मेधा पाटकर का साथ अब अन्ना हजारे भी देंगे. बिल के विरोध में 24 फरवरी को जंतर मंतर पर धरना दिया जायेगा. इस दौरान अन्ना अपने समर्थकों को संबोधित भी करेंगे. मेधा पाटकर ने अन्ना हजारे से इस आंदोलन का हिस्सा बनने का अनुरोध किया था. अन्ना […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में मेधा पाटकर का साथ अब अन्ना हजारे भी देंगे. बिल के विरोध में 24 फरवरी को जंतर मंतर पर धरना दिया जायेगा. इस दौरान अन्ना अपने समर्थकों को संबोधित भी करेंगे. मेधा पाटकर ने अन्ना हजारे से इस आंदोलन का हिस्सा बनने का अनुरोध किया था.
अन्ना हजारे जनलोकपाल के पक्ष में आंदोलन के बाद अपने गांव रालेगण सिद्धि में थे और वहीं से समाजसेवा का काम कर रहे थे. दिल्ली विधाननसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की मिली अप्रत्याशित जीत के बाद अन्ना खबरों में आये और उन्होंने अरविंद केजरीवाल को जीत की शुभकामनाएं दी. अन्ना ने केजरीवाल से अनुरोध किया कि वह आंदोलन को ना भूलें. अन्ना अब भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में धरना देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




