शाह के बेटे की शादी में शामिल हुए भाजपा दिग्गज नेता और मंत्री

अहमदाबाद : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की शादी में आज यहां पार्टी के नेताओं और मंत्रियों ने शिरकत की जबकि दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर आज दिन भर गहमागहमी रही. वाईएमसीए क्लब में आयोजित शादी समारोह में जो लोग शामिल हुए उनमें राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, जे. पी. नड्डा, सुरेश […]
अहमदाबाद : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की शादी में आज यहां पार्टी के नेताओं और मंत्रियों ने शिरकत की जबकि दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर आज दिन भर गहमागहमी रही. वाईएमसीए क्लब में आयोजित शादी समारोह में जो लोग शामिल हुए उनमें राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, जे. पी. नड्डा, सुरेश प्रभु, पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान और राजीव प्रताप रुडी शामिल हैं.
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास और भाजपा के संयुक्त महासचिव वी. सतीश के अलावा विहिप नेता अशोक सिंघल के साथ ही आचार्य धर्मेन्द्र और बाबा रामदेव भी शादी समारोह में शामिल हुए. आरएसएस प्रचारक सुरेश सोनी भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




