इस बार नहीं छोड़ूंगा मुख्यमंत्री पद : अरविंद केजरीवाल

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के उत्तमनगर इलाके में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद वे किसी कीमत पर इस्तीफा नहीं देंगे और पूरे पांच साल सरकार चलायेंगे. उन्होंने कहा कि वे जान गये हैं […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के उत्तमनगर इलाके में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद वे किसी कीमत पर इस्तीफा नहीं देंगे और पूरे पांच साल सरकार चलायेंगे. उन्होंने कहा कि वे जान गये हैं कि इस्तीफा देने से देश की जनता नाराज हो जाती है, इसलिए इस बार किसी हाल में इस्तीफा नहीं देंगे.
उन्होंने स्वीकार किया कि उनके द्वारा सरकार छोड़ना उनकी गलती थी. केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह हमने सरकार गठन के लिए जनता से पूछा था, उसी तरह हमें सरकार से बाहर जाने के लिए भी जनता से पूछना चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस-भाजपा के इकट्ठे हो जाने के कारण मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस वालों ने विधानसभा में हंगामा किया. वे दोनों इकट्ठे हो गये और उनके पास 40 विधायक हो गये, जबकि 28 विधायक के साथ हम अल्पमत में आ गये. उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि सरकार के वे 49 दिन हमने कैसे बिताये. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने उनकी सरकार को एक भी कानून नहीं बनाने दिया, उल्टे कुर्सियां तोड़ीं.
उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें मालूम नहीं था कि वह एक साल राज्य में चुनाव नहीं करायेगी और राष्ट्रपति शासन लगा देगी. उन्होंने कहा कि इतने दिनों तक डर से भाजपा वालों ने चुनाव नहीं कराया. उन्होंने खुद के द्वारा मुख्यमंत्री पद छोड़ने को खुद की भूल बताते हुए कहा कि उन्होंने गुनाह नहीं किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola