केजरीवाल की रिश्वत संबंधी टिप्पणी के खिलाफ याचिका पर कल सुनवाई करेगी अदालत

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने आज कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणियों को लेकर कार्रवाई की मांग वाली एक आपराधिक शिकायत पर कल सुनवाई करेगी. केजरीवाल ने मतदाताओं से भाजपा और कांग्रेस से रिश्वत लेने और वोट उनकी आम आदमी पार्टी को ही […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने आज कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणियों को लेकर कार्रवाई की मांग वाली एक आपराधिक शिकायत पर कल सुनवाई करेगी.

केजरीवाल ने मतदाताओं से भाजपा और कांग्रेस से रिश्वत लेने और वोट उनकी आम आदमी पार्टी को ही देने का कथित बयान दिया था.इस मामले में आज सुनवाई होनी थी, लेकिन इस पर अब कल सुनवाई होगी क्योंकि मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रिचा गुसाईं सोलंकी आज छुट्टी पर थीं.
अधिवक्ता अरुण कुमार द्वारा दायर शिकायत में केजरीवाल पर जानबूझकर रिश्वत लेने के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया. कुमार ने आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री होने तथा यह तथ्य जानने कि रिश्वत लेना कानूनन अपराध है, के बावजूद केजरीवाल ने मतदाताओं को ऐसा करने के लिए उकसाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola