भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने साधा केजरीवाल के बच्चों पर निशाना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2015 2:58 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आज चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल के बच्चों को निशाना बनाते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे (अरविंद के बच्चे) उनके (अरविंद के) साये और झूठ से दूर रहकर बडे होंगे. भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता से नेता बने तिवारी ने पिछले […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आज चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल के बच्चों को निशाना बनाते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे (अरविंद के बच्चे) उनके (अरविंद के) साये और झूठ से दूर रहकर बडे होंगे.
भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता से नेता बने तिवारी ने पिछले चुनावों के बाद आप के कांग्रेस से समर्थन लेने को निशाना बनाते हुए ये बात कही. आजादपुर में रैली को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा, ‘‘वे (अरविंद) अपने बच्चों को जीने दें. हम आपके बच्चों को राजनीति में नहीं घसीटना चाहते. ऐसा प्रतीत होता है कि वे खुद अपने बच्चों के दुश्मन हैं. हम प्रार्थना करते हैं कि उनके बच्चे उनके और उनके झूठ के साये से दूर बडे हों. केजरीवाल को दिल्ली के बच्चों की जिंदगी नहीं खराब करनी चाहिए, इसलिए जरुरी है कि किरण बेदी को लाया जाए.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










