कांग्रेस ने विदेश सचिव को हटाए जाने पर उठाए सवाल

Updated at : 29 Jan 2015 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने विदेश सचिव को हटाए जाने पर उठाए सवाल

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने विदेश सचिव पद से सुजाता सिंह को हटाए जाने के केंद्र के फैसले के समय पर सवाल उठाते हुए हैरानी जतायी कि क्या यह आईएफएस अधिकारी देवयानी खोबरागडे पर उनके रुख का बदला है. पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘विदेश सचिव को बर्खास्त किया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने विदेश सचिव पद से सुजाता सिंह को हटाए जाने के केंद्र के फैसले के समय पर सवाल उठाते हुए हैरानी जतायी कि क्या यह आईएफएस अधिकारी देवयानी खोबरागडे पर उनके रुख का बदला है. पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘विदेश सचिव को बर्खास्त किया जाना कहीं देवयानी खोबरागडे पर उनके रुख का प्रतिशोध तो नहीं है? ओबामा के दौरे के बाद उनको हटाया जाना क्या ‘इत्तेफाक’ है ?’’

सरकार ने कल रात सुजाता सिंह की जगह अमेरिका में भारत के राजदूत एस जयशंकर को उनकी जगह नियुक्त कर दिया था. अमेरिका में खोबरागडे की गिरफ्तारी से राजनयिक विवाद उत्पन्न हो गया था और उस वक्त सुजाता विदेश सचिव थीं.

वीजा धोखाधडी के आरोपों में 1999 बैच की आईएफएस अधिकारी को 2013 में न्यूयार्क में गिरफ्तार किया गया था. इस घटना से दोनों देशों के बीच विवाद पैदा हो गया था और भारत ने अमेरिकी राजनयिकों को कई श्रेणियों में मिलने वाला दर्जा घटा दिया था। विदेश सचिव के तौर पर सुजाता सिंह ने मामले पर कडा कदम उठाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola