अब कोई भी मुफ्त में मोदी के साथ ले सकता है सेल्फी

नयी दिल्ली : भाजपा द्वारा दिल्ली में ‘‘मोदी के साथ सेल्फी’’ अभियान की शुरूआत करने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने आज कहा कि अब कोई भी मुफ्त में प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी खींच सकता है. उन्होंने दावा किया कि इसके विपरीत आम आदमी पार्टी अपने प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ लोगों […]
नयी दिल्ली : भाजपा द्वारा दिल्ली में ‘‘मोदी के साथ सेल्फी’’ अभियान की शुरूआत करने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने आज कहा कि अब कोई भी मुफ्त में प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी खींच सकता है. उन्होंने दावा किया कि इसके विपरीत आम आदमी पार्टी अपने प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ लोगों द्वारा तस्वीर खिंचवाने पर उनसे पैसा वसूलती है.
भाजपा प्रमुख अमित शाह ने कल मध्य दिल्ली के खान मार्केट इलाके में सेल्फी बूथ का उद्घाटन कर ‘‘मोदी के साथ सेल्फी’’ अभियान की शुरूआत की थी. भाजपा शहर भर में ऐसे 2500 बूथ स्थापित करेगी जहां लोग ‘‘आभासी नरेन्द्र मोदी’’ के साथ अपना फोटो खींच सकेंगे.
रसायन एवं उर्वरक मंत्री ने यहां दिल्ली भाजपा कार्यालय पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत जनता पार्टी का यह शानदार कदम है. अब कोई भी हमारे प्रधानमंत्री के साथ मुफ्त में सेल्फी खींच सकता है. मैंने सुना है कि वे :आप: सेल्फी के लिए पैसे वसूलते हैं.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




