केजरीवाल ने किया 12वीं कक्षा तक नि:शुल्क शिक्षा और 500 नए स्कूलों का वादा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर आप सत्ता में आयी तो वह सभी सरकारी स्कूलों में 12वीं तक नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था करेंगे और 500 नये स्कूल खोलेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा तक नि:शुल्क शिक्षा […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर आप सत्ता में आयी तो वह सभी सरकारी स्कूलों में 12वीं तक नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था करेंगे और 500 नये स्कूल खोलेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा तक नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी. हम साथ ही शहर में 500 नए सरकारी स्कूल खोलेंगे.’’ केजरीवाल ने साथ ही स्कूलों को बेहतर करने का भी वादा किया जिससे ‘‘विधायकों और मंत्रियों’’ तक के बच्चे उनमें पढेंगे.
उन्होंने कहा, ‘‘जब हम सत्ता में आएंगे, हम राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों का ऐसा रंग रूप बदल देंगे कि विधायक और मंत्री तक अपने बच्चों को उन स्कूलों में भेजेंगे.’’ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अंबेडकर नगर निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. बाद में उन्होंने मालवीय नगर निर्वाचन क्षेत्र में एक दूसरी रैली में भाजपा के चुनाव ‘हारने’ के बाद किरण बेदी को ‘बलि का बकरा’ बनाने की बात फिर दोहरायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










