ePaper

भाजपा के असंतुष्ट कार्यकर्ता चुनाव में उसकी हार सुनिश्चित करेंगे : कुमार विश्वास

Updated at : 25 Jan 2015 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के असंतुष्ट कार्यकर्ता चुनाव में उसकी हार सुनिश्चित करेंगे : कुमार विश्वास

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने आज दावा किया कि भाजपा एक ‘हारी हुई लड़ाई’ लड़ रही है और किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने को लेकर ‘असंतुष्ट उसके कार्यकर्ता’ चुनाव में उसकी हार सुनिश्चित करेंगे. विश्वास ने विश्वास नगर में चुनाव रैलियों को संबोधित करते हुए कहा, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने आज दावा किया कि भाजपा एक ‘हारी हुई लड़ाई’ लड़ रही है और किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने को लेकर ‘असंतुष्ट उसके कार्यकर्ता’ चुनाव में उसकी हार सुनिश्चित करेंगे.

विश्वास ने विश्वास नगर में चुनाव रैलियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भाजपा ने चुनाव लडे बिना हार मान लिया है. भाजपा ने डेढ साल शोध किया और उसे पता लगा कि भाजपा में ऐसा कोई नहीं है जो केजरीवाल की बराबरी कर सके और इसलिए वे किसी ऐसे(किरण बेदी) को लेकर आए जो हमारे बीच का था.’’
उन्होंने दावा किया, ‘‘असंतुष्ट पार्टी कार्यकर्ता भाजपा की हार सुनिश्चित करेंगे.’’ पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में वह एक सभा को संबोधित कर रहे थे, उस दौरान उन पर अंडे फेंके गए, लेकिन उन्हें नहीं लगा। इस पर विश्वास ने मजाकिया लहजे में कहा कि ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं’’ से अनुरोध है कि वे अंडों के बदले सब्जियां फेंंके क्योंकि वह शाकाहारी हैं और सब्जियां काफी महंगी हो गयी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola