''आप'' संस्थापक ने माना किरण बेदी हैं भाजपा की मास्टरस्ट्रोक

नयी दिल्लीः आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक रहे शांति भूषण ने किरण बेदी को अरविंद केजरीवाल के मुकाबले ज्यादा मजबूत बताया है. चुनावी मैदान में किरण को उतारने के भाजपा के कदम को मास्टरस्ट्रोक बताते हुए कहा किरण एक ईमानदार छवि रखती हैं और भाजपा को इसका फायदा मिलेगा. इस बयान के […]
नयी दिल्लीः आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक रहे शांति भूषण ने किरण बेदी को अरविंद केजरीवाल के मुकाबले ज्यादा मजबूत बताया है. चुनावी मैदान में किरण को उतारने के भाजपा के कदम को मास्टरस्ट्रोक बताते हुए कहा किरण एक ईमानदार छवि रखती हैं और भाजपा को इसका फायदा मिलेगा.
इस बयान के बाद आप में खलबली मच गयी है. हालांकि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कहा कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक है और हर किसी को अपनी नीजि राय रखने का हक है. शांति भूषण के विचारों से पार्टी सहमत नही है. पार्टी प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि अगर किरण बेदी की सच्चाई उनके सामने रखी जायेगी तो वह अपने विचारों को बदल देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










