आरएसएस के एक नेता को खुश करने के लिए सीबीआई मुझे निशाना बना रही है : दयानिधि मारन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2015 12:19 PM
विज्ञापन
चेन्नई : पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन ने आज सीबीआई पर यह आरोप लगाया कि वह आरएसएस से जुड़े एक नेता को खुश करने के लिए उन्हें निशाना बना रही है. अवैध टेलीफोन एक्सचेंज मामले में सीबीआई द्वारा अपने करीबी सहयोगी और दो अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के एक दिन बाद पूर्व केंद्रीय दूरसंचार […]
विज्ञापन
चेन्नई : पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन ने आज सीबीआई पर यह आरोप लगाया कि वह आरएसएस से जुड़े एक नेता को खुश करने के लिए उन्हें निशाना बना रही है. अवैध टेलीफोन एक्सचेंज मामले में सीबीआई द्वारा अपने करीबी सहयोगी और दो अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के एक दिन बाद पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन ने आज जांच एजेंसी पर यह आरोप लगाये.
मारन ने पूरे घटनाक्रम से द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि को अवगत कराने के बाद यहां संवाददाताओं से कहा सीबीआई को, किसी को फंसाने वाली नहीं बल्कि तथ्य-परक एक प्रणाली होना चाहिए. मुझे निशाना बनाया जा रहा है. तमिलनाडु के एक आरएसएस विचारक को खुश करने के लिए सीबीआई मुझे फंसा रही है. बहरहाल, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया.
उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसी गिरफ्तार किये गये तीन व्यक्तियों को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए बाध्य कर रही है और झूठा बयान देने के लिए उन्हें प्रताड़ित भी किया जा रहा है.पूर्व दूरसंचार मंत्री के चेन्नई स्थित आवास के लिए 300 से अधिक हाई स्पीड टेलीफोन लाइनों के कथित आवंटन के सिलसिले में सीबीआई ने कल दयानिधि मारन के तत्कालीन अतिरिक्त निजी सचिव वी गौतमन तथा दो अन्य को गिरफ्तार किया था. ये लाइनें मारन के भाई के टीवी चैनल तक विस्तारित की गयी थीं.सीबीआई ने अक्तूबर 2013 में दर्ज प्राथमिकी में मारन, बीएसएनएल के तत्कालीन मुख्य महाप्रबंधक के ब्रह्मनाथन सहित अधिकारियों तथा सांसद वेलुस्वामी के नाम लिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










