भाजपा डूबता हुआ जहाज : केजरीवाल

नयी दिल्ली : ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज भाजपा को डूबता जहाज करार दिया, जिसने पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को हार की सूरत में अपना चेहरा बचाने के लिए पार्टी में शामिल किया है. उन्होंने कहा कि अपनी पराजय को टालने के लिए हर दिन नयी चाल चलने के बावजूद आगामी विधानसभा चुनाव […]
नयी दिल्ली : ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज भाजपा को डूबता जहाज करार दिया, जिसने पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को हार की सूरत में अपना चेहरा बचाने के लिए पार्टी में शामिल किया है. उन्होंने कहा कि अपनी पराजय को टालने के लिए हर दिन नयी चाल चलने के बावजूद आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बुरी तरह हारेगी.
उन्होंने यहां सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘भाजपा जानती है कि वह बुरी तरह यह चुनाव हारने जा रही है और इसलिए पार्टी ने आखिरकार किरण बेदी की सेवा ली है ताकि उन्हें बलि का बकरा बनाया जा सके.’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन अब इस पार्टी को कोई हारने से नहीं बचा सकता है. यह डूबता जहाज है और तब भी हर रोज नया हथकंडा आजमाया जा रहा है लेकिन पार्टी बुरी तरह हारेगी. भाजपा ने अब अपनी सांस खोनी शुरू कर दी है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




