राजनाथ सिंह ने कहा, संसदीय बोर्ड तय करेगा दिल्ली के CM पद का उम्मीदवार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2015 12:10 PM
नयी दिल्ली : पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को आगामी समय में भाजपा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाए जाने के कयासों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार का फैसला अभी नहीं किया है. गुरुवार को भाजपा में […]
नयी दिल्ली : पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को आगामी समय में भाजपा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाए जाने के कयासों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार का फैसला अभी नहीं किया है.
गुरुवार को भाजपा में शामिल होने वाली बेदी ने खुद भी एक व्यापक संकेत दिया था कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार होंगी. सिंह ने बताया, अब तक कोई फैसला नहीं किया गया है. अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड करेगा. दो बार भाजपा अध्यक्ष रह चुके सिंह ने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार कभी घोषित करती है और कभी नहीं करती.
उन्होंने कहा, दिल्ली के संदर्भ में, अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड करेगा. 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव सात फरवरी को होंगे. भाजपा के 12 सदस्यीय संसदीय बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, सिंह और वित्त मंत्री अरुण जेटली के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










